फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Issues of the Jalodi Tunnel and religious conversion echoed in the Youth Parliament

Kullu News: युवा संसद में गूंजे जलोड़ी टनल और धर्मांतरण के मुद्दे

Sun, 18 Oct 2026 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Issues of the Jalodi Tunnel and religious conversion echoed in the Youth Parliament
खोखन स्कूल में विद्यार्थियों ने संसदीय पदों की भूमिका निभाकर दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खोखन में आयोजित युवा संसद में विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यप्रणाली का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न संसदीय पदों और भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली को समझा और सदन की कार्यवाही का जीवंत चित्रण किया।
कार्यक्रम में चांदनी ने प्रधानमंत्री, कोमल ने विपक्ष के नेता, दिवंगना ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष और नितिन ने रक्षा मंत्री की भूमिका निभाई। तीरेंद्र ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। वहीं, सक्षम, पल्लवी, हेमा, सुप्रिया और जतिन सहित अन्य विद्यार्थियों ने विपक्षी सांसदों की भूमिका निभाई। युवा संसद में मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह, दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि, प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव जैसी संसदीय गतिविधियों का मंचन किया गया। जलोड़ी टनल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होने में देरी और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी भूमिकाएं निभाते हुए संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ का परिचय दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कमलेश ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष चेतना ठाकुर, प्रवक्ता अटला कुमारी, सोमेश डोगरा, मीरा शशि, रुक्मणि देवी, चंपा ठाकुर, कमला देवी, खेमचंद, रमेश कुमार, रेवत राम और सुमन सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed