फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The battle for the post of Pradhan in Jallugrah Panchayat became interesting.

Kullu News: जल्लुग्रां पंचायत में प्रधान पद की जंग हुई रोचक

Thu, 14 May 2026 04:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 04:37 AM IST
विज्ञापन
The battle for the post of Pradhan in Jallugrah Panchayat became interesting.
नौ उम्मीदवार मैदान में, नामांकन वापसी पर नजर
विज्ञापन

उपप्रधान के लिए भी आठ ने भरा है नामांकन पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी की जल्लुग्रां पंचायत में प्रधान पद की जंग रोचक हो गई है। यहां प्रधान पद के लिए नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर गए हैं। प्रधान पद के लिए कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। ऐसे में प्रधान पद की लड़ाई काफी रोचक हो गई है। हालांकि, वीरवार और शुक्रवार को नामांकन वापसी का दिन तय किया गया है।
सबकी नजरें अब नामांकन वापसी पर टिकी हुई हैं। नामांकन वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद कितने प्रत्याशी मैदान में रहते हैं, यह देखने वाली बात होगी। जल्लुग्रां पंचायत में उपप्रधान पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। पंचायत में प्रधान और उप प्रधान के लिए उम्मीदवारों की फेहरिस्त लंबी होने से अब मतदाता भी पसोपेश में हैं। हालांकि, मतदाताओं की ओर से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जीत का अंतर मतदाताओं के बीच बेहद कम रहेगा। पंचायत में चुनाव की चर्चाओं का दौर जारी है। पंचायत चुनाव में इस बार पार्वती घाटी की पंचायतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। घाटी की पुंथल पंचायत में भी प्रधान पद के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। यहां पर जीत के लिए प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रहने वाली है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू, अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया वीरवार से शुरू होगी। निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed