{"_id":"6a0a0808173fb2fe880f2ec1","slug":"the-audience-danced-to-the-tune-of-tera-mera-pyar-adiye-bachpanon-ra-kullu-news-c-89-1-ssml1015-176598-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: तेरा-मेरा प्यार अडि़ये बचपनों रा... पर खूब झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: तेरा-मेरा प्यार अडि़ये बचपनों रा... पर खूब झूमे दर्शक
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। आराध्य देवता ऋंगा के सम्मान में आयोजित बंजार मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक गोपाल चौधरी, कुर्मदत्त और ट्विंकल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन करवाया। इन तीनों लोकगायकों ने पहाड़ी और फिल्मी गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक संध्या में समां बांधा। संध्या की शुरुआत देवता ऋंगा ऋषि के भजन से हुई।
इसके बाद लोकगायकों ने ...रंग बरसे रंग बरसे, ...तू शूने तारा लाड़िये, ...तेरे दांदा रा चावा, ...तेरे जूटू रा झलारा, ...शैला लागा दे कंबले बबली प्यारी ये, ...तेरा-मेरा प्यार अड़िये गीतों से दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों को खूब झूमाया। इससे पहले मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने देवता ऋंगा ऋषि के कारकूनों का स्मृति चिह्न और टोपी देकर स्वागत किया। यह इस पहली सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि रहे। इस दौरान मेला कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
000