फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The audience danced on Hame Laga Tere Danda Ra Chauan...

Kullu News: हामे लागा तेरे दांदा रा चाउआं... पर नचाए दर्शक

Sun, 16 Jun 2024 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
The audience danced on Hame Laga Tere Danda Ra Chauan...
भुंतर (कुल्लू)। जिले के प्रवेशद्वार भुंतर में आयोजित मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक हेमराज भारद्वाज और जीवन बुड़ाल ने अपनी आवाज के जादू से दर्शकों को खूब झुमाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार धर्मचंद, आदित्य, गुड्डी ठाकुर, वंशिका, आशा, हेमराज, किशन ठाकुर, दौलत भारद्वाज, प्रताप ठाकुर, नरेश, विपिन, गीता, रोशनी वर्मा ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके उपरांत स्टार कलाकार हेमराज भारद्वाज और जीवन बुड़ाल ने मंच को साझा किया।
विज्ञापन

लोकगायक हेमराज भारद्वाज ने देव स्तुति से कार्यक्रम शुरू किया। इसके बाद उन्होंने जीने के हैं चार दिन...,जवानी फिर ना आए..., जिसे देख मेरा दिल धड़का..., तारे गिन-गिन याद..., हाय मेरीए धीगा धींगीए..., हामा लागा तेरे दांदा रा चाउआं..., तेरे बिन नहीं लगदा मेरा दिल डोलना... से दर्शकों को खूब नचाया। उधर जीवन बुड़ाल ने नैना मिलाई दे..., दुआ ना कोई होर मंगदी..., मामा मंगता, सोहनी लगदी ओह मैनू सोहनी लगदी..., तुझे लगे न नजरिया... गीत से दर्शकों को झुमाया। मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत मुख्यातिथि रहे। इस दौरान मेला समिति के चेयरमैन पवन कुमार, नगर पंचायत भुंतर की प्रधान मीना ठाकुर, उपप्रधान अजय किशोर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed