फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The audience danced on Banka Tera Muhdu Jhap Kerda...

Kullu News: बांका तेरा मुहडू झप केरदा... पर झूूमे दर्शक

Sat, 04 Jan 2025 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 04 Jan 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
The audience danced on Banka Tera Muhdu Jhap Kerda...
कुल्लू महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या गोपाल शर्मा ने मचाया धमाल
विज्ञापन

संध्या में 23 प्रस्तुतियां बनी रहीं आकर्षण, विद्यार्थियों ने भी खूब बांधा समां

अंख लड़ी बदो बदी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में पहली बार मनाए जा रहे कुल्लू महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में 23 विभिन्न प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कुल्लू महोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक गोपाल शर्मा (ऊझी रा खापरा) ने दर्शकों को खूब झूमाया।

उन्होंने कुल्लवी गीतों के अलावा हिमाचल के विभिन्न जिलों तथा फिल्मी गानों से मंच पर खूब धमाल मचाया।
गोपाल शर्मा ने कुल्लवी गीत बांका तेरा मुहडू झप केरदा से दर्शक दीर्घा में उपस्थित सभी दर्शकों और पर्यटकों को नाचने पर विवश कर दिया। इसके बाद उन्होंने ....डिंगा-डिंगीए, ....झूरी रा गच नोचना, ...मिलना केरी गे झूरिए,.... अंख लड़ी बदो बदी आदि गानों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हालांकि, सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत नव ज्योति पब्लिक स्कूल ढालपुर के विद्यार्थियों की प्रस्तुति से हुई। विद्यार्थियों ने अपनी बेहतर प्रस्तुति से समां बांधा। इसके बाद साईं स्टार स्कूल की प्रस्तुति हुई। कलाकार सुरेंद्र कुमार, हर्ष भारद्वाज, वैशाली विष्ठ, मुकुल भारती, कशिश, चेत राम, मंथिका, ईगल कृयू, महिंद्र सिंह, सोम दत्त, पंकज, भागेश, डिंपल, विशाल, धर्मेंद्र शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मनोरंजन करवाया। कड़ाके की ठंड के बावजूद कुल्लू के अलावा बाहरी दर्शकों ने भारी संख्या में महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का लुत्फ उठाया। बता दें कि जिला मुख्यालय में नगर परिषद की ओर से पहली बार कुल्लू महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed