{"_id":"6776cb598f18b4ff530307a4","slug":"the-arbitrary-will-of-officials-is-weighing-heavily-on-the-public-govind-kullu-news-c-89-1-ssml1012-138262-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की मनमर्जी पड़ रही जनता पर भारी : गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की मनमर्जी पड़ रही जनता पर भारी : गोविंद
Thu, 02 Jan 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे के बाद अग्निकांड प्रभावितों से मिलने पहुंचीं डीसी
कहा- ग्रामीणों के बजाय उपायुक्त को क्रिकेट की ज्यादा चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उपमंडल बंजार के तांदी गांव में भीषण अग्निकांड से सब कुछ जलकर राख हो गया। ऐसे में प्रभावित गांववासी वीरवार को भी उपायुक्त कुल्लू का इंतजार करते रहे।
डीसी बाशिंग में क्रिकेट मैच देखती रहीं। उन्हें ग्रामीणों से ज्यादा क्रिकेट की चिंता रही। वीरवार को ढालपुर में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उपायुक्त का यह रवैया गैर जिम्मेदाराना है। उन्हें बीती शाम को ही बंजार पहुंचना चाहिए था। अग्निकांड से प्रभावित लोगों को राहत देनी चाहिए थी, लेकिन 24 घंटे बाद उपायुक्त मौके पर पहुंचीं। उसके बाद वह वहां कांग्रेस नेताओं के साथ ग्रामीणों से मिलती रहीं।
पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में अधिकारियों की मनमर्जी चल रही है। ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें अधिकारियों की मनमर्जी सामने आई है। हालांकि, बुधवार को ही इस बात का पता चल गया था कि गांव में आग लगने के चलते करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। बावजूद इसके उपायुक्त वीरवार को क्रिकेट मैच के उद्घाटन में व्यस्त रहीं। दोपहर बाद उन्होंने गांव का रुख किया। कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो कांग्रेस सरकार की बच्ची हुई इज्जत भी खत्म होने में देर नहीं लगेगी। इसका खामियाजा अधिकारियों के साथ सरकार को भी भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
--