{"_id":"694046adecf070fa1b0c4549","slug":"the-administration-will-find-a-solution-to-the-problem-of-stones-hanging-from-the-hill-kullu-news-c-89-1-klu1002-164150-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पहाड़ी से लटक रहे पत्थरों का समाधान ढूंढेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पहाड़ी से लटक रहे पत्थरों का समाधान ढूंढेगा प्रशासन
Mon, 15 Dec 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम और नगर परिषद के जेई ने किया इनर अखाड़ा बाजार में प्रभावित का जायजा
भूस्खलन के खतरे को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने का दिया आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बरसात के मौसम में इनर अखाड़ा बाजार में हुए भूस्खलन और उससे बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।
लंबे समय से स्थानीय लोगों की ओर से की जा रहीं शिकायतों के बाद सोमवार को एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर और नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया। संभावित खतरे को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।
प्रभावितों ने कहा कि आने वाले समय में जब बारिश होगी तो पहाड़ी से लटक रहे पत्थर कभी भी कहर बनकर टूट सकते हैं। सुल्तानपुर क्षेत्र से घरों से निकलने वाला पानी और बारिश का पानी भी रिस रहा है। यह खतरे को और बढ़ा रहा है। गौरतलब है कि 7 दिसंबर को अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
इसके चलते अब प्रशासन और नगर परिषद ने धरातल पर उतरकर इसका समाधान खोजना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से इस समस्या का हल करने के लिए मौके का मुआयना करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी कंचन, अंजू, सुरेश और संजीव ने कहा कि भूस्खलन से बना खतरा और ज्यादा घातक हो रहा है क्योंकि वे अभी भी परिवार के साथ अपने घरों में रह रहे हैं। एसडीएम निशांत ठाकुर ने लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मौके पर मलबे की सफाई का काम जारी है। जल्द ही खतरा बने पत्थरों को भी तोड़कर हटाया जाएगा।
--