{"_id":"65c66071637775a8ac051390","slug":"tgt-teachers-learned-to-simplify-the-curriculum-kullu-news-c-89-1-ssml1015-116493-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टीजीटी शिक्षकों ने सीखा पाठ्यक्रम को सरल बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टीजीटी शिक्षकों ने सीखा पाठ्यक्रम को सरल बनाना
Fri, 09 Feb 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के डाइट में आयोजित कार्यशाला में भाग लेते शिक्षक।-संवाद
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में स्टार्स प्रोजेक्ट के तहत शिक्षकों के लिए क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया।
पांच से नौ फरवरी तक चली कार्यशाला में 49 टीजीटी आर्ट्स शिक्षकों को पाठ्यक्रम को सरल और प्रभावी बनाने की कला सिखाई गई। शिक्षकों को अंग्रेजी तथा सामाजिक अध्ययन विषय पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। डाइट में पांच शिक्षा खंडों कुल्लू-1, कुल्लू-2, बंजार, सैंज और नग्गर के शिक्षकों को स्रोत व्यक्तियों ने अंग्रेजी और सामाजिक अध्ययन विषय पर विशेष जानकारी दी।
प्रभारी शमशेर ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यशाला प्रभावी रही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने नए शिक्षण उपागम और नवाचार सीखें। उधर, डाइट प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्कूलों में नवाचार एवं श्रेष्ठ शिक्षण विधियों को अपनाएं, ताकि विद्यार्थी पाठ्यक्रम को सरलता से समझेें। संवाद