फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   test

कुल्लू में 2941 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Sun, 09 Feb 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
test
कुल्लू में एलाइड की परीक्षा के दौरान अंगूठे पर लगी स्याही को दिखाते अभ्यर्थी। - फोटो : Kullu
कुल्लू। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को जिला कुल्लू में एलाइड की परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए जिला मुख्यालय कुल्लू में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एलाइड परीक्षा देने को लेकर बेरोजगार युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके लिए दूर-दूर से परीक्षार्थी कुल्लू पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

तीन केंद्रों में जिलाभर से 2941 अभ्यर्थियों ने एलाइड की परीक्षा दी। लेकिन तीन दर्जन अभ्यर्थी एलाइड की परीक्षा नहीं दे सके। परीक्षा हाल में देरी से पहुंचने पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इसको लेकर युवाओं में भारी रोष प्रकट किया। लेकिन अन्य दो केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। बाह्य सराज आनी-निरमंड से भी सैकड़ों युवा परीक्षा देने को कुल्लू आए थे। एलाइड परीक्षा के लिए राजकीय महाविद्यालय कुल्लू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक हुई परीक्षा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अभ्यर्थी रिंकू राणा, रोशन ठाकुर, जीवन लाल, अनु ठाकुर, सुनीता तथा प्रेम ठाकुर ने कहा कि एलाइड परीक्षा को लेकर उन्हें खासा इंतजार था। इसके लिए वे एक दिन पहले 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा को पैदल पार कर कुल्लू पहुंचे थे। उधर, तहसीलदार कुल्लू मित्रदेव ने कहा कि कुल्लू कॉलेज में देरी से पहुंचे कुछ अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे पाए। लेकिन अन्य केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed