फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ten pieces of mustard recovered from Mashna beet

Kullu News: माशणा बीट से बरामद किए रई के दस नग

Mon, 30 Sep 2024 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
Ten pieces of mustard recovered from Mashna beet
कुल्लू। वन परिक्षेत्र भुट्ठी की वन बीट माशणा से रई (फर का पेड़) के 10 नग बरामद हुए हैं। विभागीय टीम ने मौके से लकड़ी बरामद कर ली है। डीआर काट कर वन काटुओं की धरपकड़ शुरू कर दी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जंगल में किसने अवैध कटान किया है। विभाग जंगल में अवैध कटान मामले में जांच कर रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार को विभागीय टीम ने माशणा वन बीट के अधीन आने वाले स्पूर नाला से रई के दस नग बरामद किए। बताया जा रहा है कि वन काटुओं ने रई के पेड़ पर कुल्हाड़ी चलाकर दस नग निकाले थे। अब वन काटु नगों को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, इससे पहले ही वन विभाग ने नग पकड़कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। वन परिक्षेत्राधिकारी भुट्ठी उमेश शर्मा ने बताया कि अवैध कटान मामले में विभागीय टीम ने जंगल में रई के 10 नग बरामद किए हैं। मामले की गहनता से जांच करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग वन काटुओं की तलाश कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed