{"_id":"65eb4bc1ac517b70770a06f3","slug":"temples-echoed-with-the-cheers-of-bhole-flood-of-faith-surged-kullu-news-c-89-1-ssml1012-118369-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर, उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भोले के जयकारों से गूंजे मंदिर, उमड़ा आस्था का सैलाब
Fri, 08 Mar 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
खराहल/कुल्लू। जिले में महाशिवरात्रि पर्व पर भोले के देवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। पूरी कुल्लू घाटी बम बम भोले..., हर हर महादेव... के जयकारों से गूंज उठी। खराहल घाटी की ऊंची चोटी पर विराजमान देवाधिदेव बिजली महादेव के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगीं। अपनी बारी का इंतजार करने के बाद भक्तों ने ऐतिहासिक शिवलिंग पर बिल्ब पत्र चढ़ाए और जलाभिषेक किया। बिजली महादेव सहित अन्य मंदिरों में भी शिवरात्रि की धूम रही। भजन-कीर्तन का दौर भी चला।
बिजली महादेव मंदिर में सुबह 6:00 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 7:00 बजे के बाद बिजली महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की गई। शिवलिंग पर नर्गिस के फूलों और पांजा के पत्तों से बना चौंसर लगाया। दोपहर 12:00 बजे तक मंदिर में लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। देर शाम तक श्रद्धालु मंदिर में आते रहे। शिवरात्रि के लिए बिजली महादेव के कपाट महज दो दिन के लिए विशेष रूप से खोले गए हैं।
जुआणी महादेव, थान देवता थरमाण मंदिर में भी चौंसर को पुजारी ने शिवलिंग पर चढ़ाया। जिला मुख्यालय स्थित गौहरी देवता मंदिर, शिव मंदिर बजौरा, चौहकी महादेव मंदिर, महादेव मंदिर लरांकेलो, मौहल शिव मंदिर, शिव मंदिर मणिकर्ण, बूंगडू महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने भोले के दर्शन किए। बिजली महादेव मंदिर कमेटी के सचिव हेमराज शर्मा ने कहा कि इस बार मंदिर कमेटी की ओर से सभी श्रद्धालुओं को फलाहर आवंटित किया। व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस के जवान तैनात रहे। वहीं कारदार अमरनाथ ने कहा कि हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर महादेव का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
...
भूतनाथ मंदिर में दिनभर रही भक्तों की भीड़
जिला मुख्यालय स्थित भूतनाथ मंदिर में शुक्रवार को शिवरात्रि के मौके पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में यहां पर महादेव के दर्शन किए। भजन-कीर्तन का दौर भी यहां पर खूब चला। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।