फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   devta

देवता शंगचूल के देवालय प्रतिष्ठा में भाग लेंगे सीएम

Fri, 25 Nov 2016 09:36 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 25 Nov 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
devta
kullu devta - फोटो : kullu devta

सैंज घाटी के शांघड में अराध्य देवता शंगचूल महादेव के देवालय प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शामिल होंगे। शुक्रवार को देवता के कारकूनों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर बंजार के विधायक एवं मंत्री कर्ण सिंह के नेतृत्व में मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर निमंत्रण मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को शिमला में दिया। देवता के मंदिर की प्रतिष्ठा 9 दिसंबर को होगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार ने 21 नवंबर को लारजी में आयोजित जनरल हाउस में भी सर्वसहमति से शंगचूल महादेव के देवालय के प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री को बतौर मुख्य अतिथि शरीक होने का प्रस्ताव पारित किया था। वहीं अब देवता के कारकूनों द्वारा दिए गए निमंत्रण को स्वीकारते हुए मुख्यमंत्री ने देवता के धार्मिक प्रतिष्ठा में शामिल होने की हामी भर दी है। सीएम द्वारा निमंत्रण स्वीकार करने पर बंजार कांग्रेस के साथ बंजार कारदार संघ के कारदारों व कारकूनों में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन


इस अवसर पर बंजार कांग्रेस ने बंजार विस क्षेत्र में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों के पदों को शीघ्र भरने तथा सरकार द्वारा अपग्रेड किए गए स्कूलों में प्रवक्ताओं और अध्यापकों के पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की मांग की जाएगी। इस दौरान बीसीसी का प्रतिनिधिमंडल मंत्री कर्ण सिंह की अध्यक्षता में आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स से भी मिला। इस मौके पर मंडी युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, देवता के कारकून सेस राम आजाद, बंजार युकां अध्यक्ष भोपाल ठाकुर, देवता शंगचूल के कारदार गिरधारी लाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, पूर्व प्रधान शांघड़ लीलाधर चौहान, घुंघरमल, लेद राम, पूर्व बंजार युकां अध्यक्ष तेजा सिंह ठाकुर, बुद्ध राम, प्रधान नरेश, प्रधान गाड़ापारली भाग चंद, लाल चंद और रामलाल कुल्लवी सहित देवता के कई कारकून उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed