फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Technical personnel should work with safety equipment: Parashar

सुरक्षा उपकरणाें के साथ काम करें तकनीकी कर्मी : पराशर

Tue, 13 Aug 2024 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Technical personnel should work with safety equipment: Parashar
करंट से बचाव के तरीकों को जनता से साझा करने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड नियामक आयोग के निर्देशानुसार विद्युत उपभोक्ताओं को बोर्ड की चलाई जा रही योजनाओं से जागरूक कर रहा है। मंगलवार को बिजली मंडल मनाली में सार्वजनिक संवाद कार्यक्रम के तहत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बोर्ड के परामर्शदाता अनुराग पराशर ने उपस्थित कार्यालय के कर्मचारियों तथा विशेषकर तकनीकी कर्मचारियों से अपनी सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा उपकरणों के साथ कार्य करने के लिए कहा। कहा कि बिजली करंट से बचाव के तरीकों को जनता के साथ साझा करें ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कर्मचारियों से सौर ऊर्जा और ग्रीन ऊर्जा से चलित वाहन के प्रचार करने का आह्वान किया।

उन्होंने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सुविधाओं जिसमें नया विद्युत कनेक्शन देना सहित कई सुविधाओं को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का आग्रह किया। मनाली के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता पूर्ण चंद ने कर्मचारियों से बिजली संबंधित शिकायतों के लिए बोर्ड की ओर से स्थापित टोल फ्री नंबर 1800- 180-8060 या 1912 के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक करने की भी अपील की। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed