फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Team Sahbhagita will assist the police during the Dussehra festival.

Kullu News: दशहरा उत्सव में पुलिस का सहयोग करेगी टीम सहभागिता

Mon, 12 Oct 2026 03:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
Team Sahbhagita will assist the police during the Dussehra festival.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में टीम सहभागिता पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवाएं देगी। इसे लेकर टीम की बैठक हुई, जिसमें करीब 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवाभाव से कार्य करने के निर्देश दिए। स्वयंसेवक भीड़ प्रबंधन, यातायात जागरूकता और श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को मार्गदर्शन देने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

टीम सहभागिता के अध्यक्ष बीजू हिमदल ने बताया कि संस्था छह-सात साल से दशहरा उत्सव में सेवाएं दे रही हैं। इस वर्ष भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। उत्सव के दौरान फ्लैश मॉब के माध्यम से सड़क सुरक्षा, नशे से बचाव, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। टीम सहभागिता का उद्देश्य केवल स्वयंसेवी सेवाएं देना ही नहीं, बल्कि प्रशासन के साथ मिलकर जनसहयोग, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed