फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Teachers and students recited poems in Haripur

Kullu News: हरिपुर में शिक्षकों, विद्यार्थियों ने सुनाई कविताएं

Fri, 15 Sep 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 15 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teachers and students recited poems in Haripur
कुल्लू। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कविताओं के माध्यम से समां बांधा। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सामाजिक कुरीतियों मिटाने और समस्याओं का हल खोजने का प्रयास भी किया। महाविद्यालय में 15 दिवसीय हिंदी पखवाड़े का शुक्रवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

पखवाड़े के अंतिम दिन शुक्रवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इसमें 15 दिनों तक चली विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए कविता पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। उपप्राचार्य डॉ. रोमेश चंद्र की उपस्थिति में संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इसके बाद कहानी लेखन कार्यशाला में लिखी गई कहानियों के अंश विद्यार्थियों ने पढ़े। आंखों देखा हाल प्रतियोगिता में चयनित दो महत्वपूर्ण आलेख विद्यार्थी महिमा, तनिषा ने पेश किए। प्राध्यापक वर्ग में प्रो. प्रीति ने अतीत में आई प्राकृतिक आपदा का आंखों देखा हाल प्रस्तुत किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में चयनित कवि भावना, गुंजन और अंबिका ने कविता पाठ प्रस्तुत किए। अंतिम भाग में प्राध्यापकों ने आत्म परिचय प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सबसे पहले प्रो. सनी ठाकुर, प्रो. प्रीति ठाकुर, डॉ. दिनेश, प्रो. सुरेंद्र सिंह और प्रो. लालचंद ने अपने-अपने विद्यार्थी जीवन में विषयों के चयन की समस्या, माता-पिता की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दबाव और उसके बीच अपना रास्ता बनाने तक की यात्रा का वर्णन किया। इसके अलावा प्राध्यापकों में प्रो. प्रियंका, प्रो. साक्षी, प्रो. सुरेंद्र कुमार, प्रो. ज्योति बाला, डॉ. दिनेश ने अत्यंत मार्मिक और हृदयस्पर्शी कविताएं सुनाकर माहौल उत्साहवर्धक बना दिया।

..............
हिंदी पखवाड़ा में इन्हें मिला सम्मान
कविता पाठ प्रतियोगिता का निर्णय हिंदी विभाग की प्रो. दीपा ठाकुर ने बताया। इसमें छात्रा अंबिका को प्रथम, भावना को द्वितीय और गुंजन को तृतीय पुरस्कार मिला। प्राध्यापक वर्ग में प्रथम स्थान पर डॉ. दिनेश, द्वितीय स्थान पर प्रो. ज्योति बाला और तृतीय स्थान पर प्रो. साक्षी राणा रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed