{"_id":"7ce528e1ed1becccb20b337e37344617","slug":"teacher-meeting-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचजीटीयू के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचजीटीयू के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 25 Feb 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने की एचजीटीयू के प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की है। पदाधिकारियों के अनुसार संघ को किसी की सहारे की जरूरत नहीं है। वहीं राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कुल्लू जिला इकाई ने हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के अध्यक्ष विरेंद्र चौहान द्वारा लाए गए उस प्रस्ताव की कड़ी आलोचना की है जिसमें जेबीटी अध्यापकों से चुनाव में भाग लेने तथा सदस्यता ग्रहण करने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
कुल्लू इकाई के प्रधान कुलदीप ठाकुर, महासचिव बिहारी लाल परमार व कोषाध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ एक स्वतंत्र शिक्षक संघ है तथा यह अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबंध है। इसे किसी अन्य संगठन की बैसाखियों की कोई आवश्यकता नहीं है। संघ का अपना संविधान है जिसके अनुरूप 2015-18 के लिए खंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक के चुनाव लगभग संपन्न हो चुके हैं तथा मात्र जिला किन्नौर के चुनाव शेष बचे हैं। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होना है। अगर कोई हमारे संगठन के अस्तित्व को चुनौती देगा तो ऐसी किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
संघ ने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक बयानबाजी का संज्ञान कदापि न लें तथा संघ के अलग अस्तित्व को बनाए रखें। संघ ने सचेत किया है कि ऐसे मजबूत संगठन को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन