फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Teach disaster-affected people how to maintain mental health

Kullu News: आपदा से पीड़ित लोगों को मानसिक तौर पर स्वस्थ रखने के गुर सिखाए

Sat, 15 Nov 2025 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 15 Nov 2025 05:51 AM IST
विज्ञापन
Teach disaster-affected people how to maintain mental health
बंगलूरू के विशेषज्ञों ने सीएचओ और काउंसलरों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

चार जिलों के 40 स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश के आपदा से पीड़ित लोगों को मानसिक तौर स्वस्थ रखा जाएगा। इसके लिए बंगलूरू से आए विशेषज्ञों ने चार जिलों के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों और काउंसलरों को विशेष प्रशिक्षण दिया। स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मी अब अपने जिलों के आपदाग्रस्त लोगों को मानसिक तौर पर स्वस्थ रखने में योगदान देंगे।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पांच दिन तक मानसिक तौर पर स्वस्थ कैसे रहें विषय पर आपदा प्रबंधन में मनोवैज्ञानिक देखभाल पर प्रशिक्षण कार्यशाला करवाई गई। बंगलूरू के विशेषज्ञों ने पांच दिन तक चार जिलों कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी और बिलासपुर के स्वास्थ्य अधिकारियों और काउंसलरों को प्रशिक्षित किया। इसमें 40 स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों ने को लोगों को मानसिक तनाव से उभारने का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

गौर रहे कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला में आपदा प्रबंधन में मनो सामाजिक सहायता विभाग, निम्हांस बंगलूरू से आए विशेषज्ञों ने आपदा से पहले, आपदा के दौरान और आपदा के बाद लोगों को मानसिक तनाव में आने से बचाने का प्रशिक्षण दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि पांच दिन तक चार जिलाें के सामुदायिक चिकित्सा अधिकारियों, काउंसलरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सिखाया गया कि वे कैसे लोगों की मानसिक तौर पर स्वस्थ और आपदा के उभरने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आपदाग्रस्त लोगों की उचित देखभाल कर उन्हें तनाव से दूर रखना है। कहा कि आए दिन प्रदेश समेत कुल्लू में प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं। इनसे लोगों को आर्थिक नुसान उठाना पड़ रहा है। यही नुकसान मानसिक तनाव का मुख्य कारण है। कहा कि लोगों को इससे उभारने का प्रशिक्षण इस कार्यशाला में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed