फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   TCP officials spoke to the hunger strikers

Kullu News: टीसीपी अधिकारियों ने अनशनकारियों से की बात

Tue, 25 Jul 2023 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 25 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
TCP officials spoke to the hunger strikers
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। टीसीपी के विरोध में सिस्सू में छह पंचायतों के लोगों का क्रमिक अनशन दसवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को कुल्लू से आए टीसीपी के अधिकारियों ने सिस्सू पहुंचकर अनशनकारियों से बात की।
विज्ञापन

उन्हें समझाने की भी कोशिश की, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं। कोकसर पंचायत के प्रधान सचिन ने कहा कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से जनजातीय लोगों के हक-हकूक को छीनने की साजिश है।
विज्ञापन

विभाग और सरकार ने पेसा एक्ट, संविधान की 5वीं अनुसूची को दरकिनार कर लोगों पर टीसीपी थोपा है। कहा कि इस पर उन्हें सख्त एतराज़ है, इसे निरस्त किया जाए।
जिप अध्यक्ष अनुराधा राणा, जिप के पूर्व सदस्य प्रेमचंद कटोच, नवांग बौद्ध, हिमाल ठाकुर ने कहा कि किसी भी पंचायत के एनओसी के बिना टीसीपी लागू करना न्यायसंगत नहीं है। जब तक सरकार इस जन विरोधी कानून को बर्खास्त नहीं करती, तब तक चंद्राघाटी के पंचायतों का विरोध जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed