फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   TB can be treated as an infectious disease: DC

टीबी संक्रामक रोग पर हो सकता है उपचार : डीसी

Mon, 23 Mar 2026 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 23 Mar 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
TB can be treated as an infectious disease: DC
केलांग (लाहौल-स्पीति)। टीबी एक संक्रामक लेकिन पूर्णत उपचार योग्य बीमारी है। इसके उन्मूलन के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और आम जनता के समन्वित प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। यह बात उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कही।
विज्ञापन

सोमवार को केलांग में विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के उपलक्ष्य में समीक्षा बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में छूटे हुए टीबी मरीजों की सक्रिय खोज की जाए और सभी चिह्नित मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही टीबी से होने वाली मृत्यु दर को कम करने और नए मामलों की रोकथाम हेतु ठोस एवं प्रभावी रणनीतियां अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के अंतर्गत लाहौल क्षेत्र की 26 और स्पीति क्षेत्र की एक पंचायत को शामिल किया गया है। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को स्वर्ण, रजत और कांस्य श्रेणियों में सम्मानित किया गया है, जो जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed