फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tawar festival celebrated in Balagad of Banjar

Kullu News: बंजार के बलागाड़ में मनाया त्वार पर्व

Sun, 16 Feb 2025 09:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 16 Feb 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Tawar festival celebrated in Balagad of Banjar
बंजार के बलागाड़  में तवार उत्सव के दौरान उमड़ी भीड़।-ग्रामीण।
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के बलागाड़ में त्वार पर्व मनाया गया। पर्व में देवता महर्षि मार्कंडेय तथा माता त्रिपुरा बाला सुंदरी के सम्मान में हुआ।
विज्ञापन

देव परंपरा के अनुसार रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने आराध्य देवी-देवता के समक्ष शीश नवाया और पुरातन परंपरा के साक्षी बने। बता दें कि फाल्गुन मास के आरंभ होते ही

जिला कुल्लू और उपमंडल बंजार के कई क्षेत्रों में त्वार पर्व मनाया जाता है। यह पर्व बड़ा पुरातन माना जाता है। साथ ही पर्व का तथ्य रोचक व काफी पौराणिक है। दंत कथाओं के अनुसार और बुजुर्गों कि मानें तो ...आयो महिना फाल्गुन फागूए खिलदे जिनके गिए परदेश केसर बोलदीए (फाल्गुन का महिना आया है फागू खिलने लगे हैं, जिनके घर से कोई बाहर गया हो, तो कोयल उनका संदेश वंसत व फाल्गुन मास में लाती है)। इस माह में कई नई आत्माओं की उत्पति होती है। पौष माह में उपमंडल बंजार के देवी-देवता स्वर्ग प्रवास पर शक्ति अर्जित करने के लिए गए और फाल्गुन मास में सभी देवी-देवता शक्तियां अर्जित कर प्रकट होते हैं। कहा कि यह पर्व उपमंडल बंजार के बला, लांहूड, चैंहणी, तांदी, सजबाड आदि कई गांवों में हर साल मनाया जाता है।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed