फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tarring work started on Madgran road after four decades

Kullu News: चार दशक बाद मड्ग्रां सड़क पर टारिंग का काम शुरू

Thu, 05 Dec 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 05 Dec 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Tarring work started on Madgran road after four decades
अब सड़क से उठने वाली धूल से नहीं होगा ग्रामीणों के फसलों का नुकसान
विज्ञापन

पंचायत के लोगों ने सीमा सड़क संगठन और विधायक का जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल की मड्ग्रां पंचायत के लोगों की मांग चार दशक बाद पूरी होने वाली है। उन्हें अपने गांव के बीच से तिंदी और किलाड़ की तरफ गुजरने वाली कच्ची और ऊबड़-खाबड़ सड़क से राहत मिलने वाली है।
गांव और खेत-खालिहानों से गुजरने वाली मड्गां सड़क में टारिंग का काम शुरू हो गया है। मिनी मनाली से मडग्रां गांव के अंतिम छोर तक दो किमी लंबे इस मार्ग में करीब 500 मीटर टारिंग का काम हो चुका है। बीआरओ के अधिकारियों ने कहा कि मौसम ने साथ दिया तो 10 दिन में शेष कार्य भी पूरा हो जाएगा। उधर, तिंदी क्षेत्र के लोगों ने भी सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से मांग की है कि मड्ग्रां गांव से आगे तिंदी तक सड़क को पक्का किया जाए। बता दें कि तिंदी लाहौल घाटी का केलांग छोर से अंतिम गांव है। यहां से यह सड़क पांगी-किलाड़ होते हुए जम्मू से जोड़ती है।
विज्ञापन

उदयपुर स्थित मिनी मनाली से मड्ग्रां तक सीमा सड़क संगठन ने सड़क पर टारिंग का काम शुरू कर दिया है। यह कार्य मड्ग्रां गांव से मिनी मनाली की तरफ शुरू किया गया है। लोगों ने बताया कि वे सड़क की कच्ची हालात से परेशान थे। वाहनों की आवाजाही से सड़क से उठने वाली धूल फसलों को खराब करने के साथ घरों में भी पहुंच रही थी। अब टारिंग का कार्य शुरू होने से राहत मिली है।उन्होंने सीमा सड़क संगठन और विधायक अनुराधा राणा का आभार जताया है। कहा कि विधायक ने शिमला में सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से मिनी मनाली से तिंदी तक सड़क को पक्का करने का मामला उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयपुर में तैनात सीमा सड़क संगठन (94 आरसीसी) के कमांडिंग आफिसर मेजर सीपी विसाग ने बताया कि मिनी मनाली से तिंदी तक सड़क को पक्का और चौड़ा करने का प्रस्ताव भेजा गया है। अभी मिनी मनाली से मड्ग्रां गांव तक ही सड़क को पक्का किया जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही मड्गां से आगे काम शुरू किया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed