फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tarr is a suburban village in Spain, now easy to travel by road

Kullu News: तार स्पेन के सहारे गांव, अब सड़क से आसान होगा सफर

Thu, 24 Sep 2026 10:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 24 Sep 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
Tarr is a suburban village in Spain, now easy to travel by road
कुल्लू। लगघाटी में खेपरी से मथाला तक जल्द सड़क निर्माण शुरू होने वाला है। सड़क बनने से अब तक तार स्पेन के सहारे रोजमर्रा का सामान गांव तक पहुंचाने और मरीजों को चारपाई या कुर्सी पर बैठाकर सड़क तक पहुंचाने की मजबूरी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को कार्य शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसे में सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार खेपरी से मथाला तक 4.9 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 6.82 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण-4 के तहत सड़क को मंजूरी मिली है। सड़क निर्माण के साथ पासिंग स्थल, निकासी नालियों समेत अन्य जरूरी कार्य भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेपरी से मथाला तक सड़क बनने से मथाला और आसपास के गांवों में रहने वाली 600 से अधिक की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। सड़क सुविधा मिलने से लोगों को रोजमर्रा का सामान पहुंचाने, पैदल आवाजाही और मरीजों को अस्पताल तक ले जाने में राहत मिलेगी।
पांच किलोमीटर पैदल चलने की मजबूरी
क्षेत्र के लोगों के अनुसार वर्तमान में गांव तक पहुंचने के लिए उन्हें करीब पांच किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है। रोजमर्रा का सामान तार स्पेन के माध्यम से गांव तक पहुंचाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी किसी व्यक्ति के बीमार होने पर होती है। मरीज को चारपाई या कुर्सी पर बैठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार समय पर उपचार न मिलने से मरीज की रास्ते में ही मौत तक हो जाती है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत सड़क को स्वीकृति मिली है। बजट का प्रावधान हो चुका है और टेंडर की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मौके पर जल्द सड़क निर्माण शुरू किया जाएगा। बीसी नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed