फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tandi-Udaipur-Kilad road remained closed for three hours due to avalanche

Kullu News: हिमस्खलन से तीन घंटे बंद रहा तांदी-उदयपुर-किलाड़ मार्ग

Thu, 01 May 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 01 May 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Tandi-Udaipur-Kilad road remained closed for three hours due to avalanche
सड़क पर लगे बर्फ के ढेर, सूचना मिलते ही बीआरओ ने भेजी मशीनरी
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से फंसे रहे एचआरटीसी बस और एक दर्जन छोटे-बड़े वाहन
लाहौल घाटी के तापमान में उछाल आने के बाद टूटकर गिरने लगे हिमखंड

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। दरेड़ नाला के पास हिमस्खलन से तांदी-उदयपुर-किलाड़ (एसकेटीटी) मार्ग करीब तीन घंटे तक यातायात के लिए बंद रहा। हिमस्खलन से सड़क पर बर्फ के ढेर लग गए।
इससे देर रात से मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद पड़ गया था। वीरवार सुबह इस मार्ग में गुजरने वाले वाहनों में सवार लोगों ने इसकी सूचना बीआरओ को दी। सूचना मिलने के बाद बीआरओ ने मौके पर मशीनरी भेजकर मार्ग को बहाल कर दिया है। अब आवाजाही सुचारू हो गई है। बीआरओ के अनुसार मार्ग को सुबह करीब 9:00 बजे मशीनरी और मजदूर लगाकर बहाल कर दिया है। इसके चलते अब यातायात सामान्य चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि मार्ग बंद होने से परिवहन निगम की एक बस सहित करीब एक दर्जन छोटे वाहन सुबह के समय फंस गए थे। गौरतलब है कि जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि हो रही है वैसे-वैसे क्षेत्र में ग्लेशियर पिघलकर गिरने का खतरा बना हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ग्लेशियर भी तापमान में वृद्धि होने के कारण ही खिसककर टूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस घटना से करीब तीन-चार घंटे पांगी घाटी का यातायात संपर्क लाहौल के साथ मनाली और कुल्लू से कटा रहा। सीमा सड़क संगठन के एक अधिकारी ने बताया कि जब उन्हें मार्ग बंद होने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मशीनरी मौके पर भेजी। सड़क पर गिरे बर्फ हटाकर करीब सुबह 9 बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed