फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tandi-Sansarinala road restored for small vehicles

Kullu News: तांदी-संसारीनाला सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल

Tue, 19 Mar 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Tandi-Sansarinala road restored for small vehicles
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। तांदी-संसारीनाला (हिमाचल सीमा) सड़क छोटे वाहनों के लिए सोमवार देर शाम बहाल कर दी है। मार्ग की बहाली में बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के जवानों को उदयपुर से करीब 10 किमी आगे दरेड़ के पास पांच दिन तक हिमखंड से जूझना पड़ा। बीआरओ के अनुसार हिमखंड करीब 300 फुट के दायरे में गिरा था और इसकी ऊंचाई 50 से 60 फुट के आसपास थी।
विज्ञापन

इसे हटाने में तीन मशीनों को पांच दिन का समय लगा। हिमखंड हटाते ही लाहौल घाटी का अंतिम गांव तिंदी के साथ पांगी घाटी का संपर्क उदयपुर, केलांग, मनाली और कुल्लू के साथ जुड़ गया है। सीमा सड़क संगठन ने मार्ग की बहाली के लिए माइनस तापमान में युद्धस्तर पर काम किया है। 94 आरसीसी के कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार की अगुवाई में काम किया गया।
विज्ञापन

तांदी से संसारीनाला तक 140 किमी लंबी सड़क यातायात के लिए बहाल होने से पांगी के साथ तिंदी क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। तांदी से 55 किमी दूर दरेड़ नाला के पास गिरे हिमखंड को हटाने के लिए सीमा सड़क संगठन के जवानों के पसीने छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी के कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि दरेड़ से एक किमी आगे सड़क पर लगभग 300 फुट के दायरे में 50-60 ऊंचा हिमखंड गिरा था। इसे हटाने में सीमा सड़क संगठन के जवानों को काफी समय लगा।

उदयपुर में तैनात सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी के कमांडिंग आफिसर मेजर विसाग सीपी ने बताया कि तांदी से संसारीनाला (हिमाचल सीमा) तक सड़क सोमवार देर रात को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed