फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Taking photos and selfies in the Chandra River will be costly, and a fine will be imposed.

Kullu News: चंद्रा नदी में उतरकर फोटो और सेल्फी लेना पड़ेगी भारी, लगेगा जुर्माना

Wed, 15 Oct 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 15 Oct 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
Taking photos and selfies in the Chandra River will be costly, and a fine will be imposed.
लाहौल-स्पीति पुलिस ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में कोकसर से लेकर तांदी संगम तक नदी में उतरकर फोटो और सेल्फी लेना पर्यटकों को भारी पड़ सकता है। पुलिस की ओर से कोकसर से लेकर तांदी संगम तक नदी में उतरने पर 1,000 रुपये जुर्माना किया जाएगा। इस संबंध में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए बाकायदा लाहौल-स्पीति पुलिस की ओर से एक आदेश जारी किया गया है।

एसपी लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने कहा कि लाहौल में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। अक्सर पर्यटक कोकसर से तांदी संगम (केलांग) तक नदी के किनारे विभिन्न स्थानों पर तस्वीरें, सेल्फी लेने के लिए नदी के किनारों और नालों के पास जाते हैं। लाहौल में तापमान काफी गिर गया है। नदी के किनारों पर बर्फ जमा होने लगी है। ऐसे में हादसा हो सकता है। पर्यटक कोकसर से तांदी (केलांग) और अथरघू ब्रिज से सुमदो (काजा) के बीच पर्यटक नदी में न जाएं। अगर कोई आदेश का उल्लंघन करता है, उसे पुलिस अधिनियम की धारा 115 के तहत 8 दिनों तक की कैद या न्यूनतम 1,000 रुपये जुर्माना किया जाएगा। इसे 5,000 रुपये तक बढ़ाया जा सकता है,या दोनों से दंडित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed