{"_id":"60ba4e368ebc3e395f49cec1","slug":"taking-300-samples-daily-in-kullu-block-kullu-news-sml3725478172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू खंड में रोजाना 300 लोगों के लिए जा रहे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू खंड में रोजाना 300 लोगों के लिए जा रहे सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना संक्रमण की चपेट में अब शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्र भी आ रहे हैं। लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर कोरोना सैंपल अभियान चलाया जा रहा है।
खंड विकास कुल्लू में रोजाना 250 से 300 लोगों के घर-द्वार पर सैंपल लिए जा रहे हैं। खंड के कर्मी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पंचायत में जाकर लोगों के सैंपल लेने में जुटे हैं। अधिकतर पंचायतों में लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिन पंचायतों में अभी लोगों के सैंपल नहीं लिए गए हैं, उनमें प्रतिनिधियों से खंड विकास अधिकारी ने वार्ड की जनसंख्या पर आधारित सूची मांगी है। ग्राम पंचायत रतोचा में शुक्रवार को 35 ग्रामीणों के सैंपल लिए गए। इसमें सभी ग्रामीणों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। गौर रहे कि रतोचा पंचायत मणिकर्ण घाटी की मलाणा के बाद एकमात्र पंचायत है, जहां सवा साल से एक भी कोरोना का मामला नहीं हैं। उपप्रधान डीएस राणा ने कहा कि ग्रामीणों की सतर्कता का ही नतीजा है कि पंचायत कोरोना से अछूती है। नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर दस और ग्यारह में भी घर-द्वार पर सैकड़ों लोगों के टेस्ट किए। पार्षद अमीना राजगौर ने कहा कि वार्ड के बाशिंदों को संक्रमण से बचाने के लिए सैंपल अभियान जारी है। उधर, खंड विकास अधिकारी जयवंती ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की मदद से पंचायत स्तर पर कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा जिन पंचायतों में अभी सैंपल नहीं लिए गए हैं, उन्हें सूचीबद्ध कर आगामी चरण में शामिल किया जाएगा।