{"_id":"4f5f2581a0d217106b972d75914f2d75","slug":"swine-flue-patient-reffered-t-pgi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के संदेह पर मरीज चंडीगढ़ रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के संदेह पर मरीज चंडीगढ़ रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 13 Jan 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को मनाली से एक मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्ष्य पाए जाने के अंदेशे पर उसे कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। इस स्वास्थ्य विभाग भी चौकस हो गया। मरीज को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक पेशेंट पिछले कुछ दिनों से मनाली में बुखार से ग्रस्त था, लेकिन बुधवार को उसकी हालत गंभीर हो गई। बताया जा रहा है कि मरीज में स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आ रहे थे। मरीज का बुखार टूट नहीं रहा था। स्वाइन फ्लू की संभावना को देखते हुए मरीज को बुधवार को मनाली से कुल्लू रेफर कर दिया गया। दोपहर बाद करीब 2.30 बजे मरीज को कुल्लू अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मरीज की जांच की, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मरीज को कुल्लू अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि एक मरीज को मनाली से कुल्लू रेफर किया गया था। कुल्लू में चिकित्सकों ने मरीज की जांच की। प्रारंभिक जांच में मरीज में निमोनिया पाया गया है, लेकिन मरीज की हालत गंभीर थी। इसको देखते हुए उसे चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू है या नहीं, इस के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। स्वाइन फ्लू के टेस्ट यहां नहीं होते हैं। मरीज चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन