{"_id":"689b85eadce0a29a8908f599","slug":"super-6-and-super-star-became-winners-in-hockey-kullu-news-c-89-1-ssml1015-154484-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हॉकी में सुपर-6 और सुपर स्टार बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हॉकी में सुपर-6 और सुपर स्टार बने विजेता
Wed, 13 Aug 2025 11:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:49 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
टेबल टेनिस में सिमरन ने जीता सोना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अंतर महाद्यालीय खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता में मंगलवार को पुरूष और महिला वर्ग में हॉकी और टेबल-टेनिस के मुकाबले खेले गए। महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने महाविद्यालय इंडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस और ढालपुर खेल मैदान में हॉकी के मुकाबलों में दमखम दिखाया। टेबल टेनिस में दीक्षा, डिकेड, निकिता, मिंगमर एवं सिमरन के मध्य मुकाबले खेले गए। निकिता और सिमरन ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में सिमरन ने निकिता को कड़े मुकाबले में हरा स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। मिंगमर ने डिकेड को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
ढालपुर मैदान में हुए हॉकी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सुपर-6 एवं ब्लैक स्टार के बीच मुकाबला हुआ, जिसे सुपर-6 ने 6-2 से अपने नाम किया। सुपर-6 की तरफ से तीन गोल टिंकू, दो गोल विष्णु ने तथा एक गोल मदन ने किया। ब्लैक स्टार के लिए एक-एक गोल सक्षम और राहुल ने किए। महिला वर्ग का मैच सिक्स स्टार और सुपर स्टार के बीच निर्धारित समय तक बिना किसी गोल के बराबरी पर रहा, जो अंत में पेनल्टी स्टॉक में भी बराबरी पर रहा। यह रोमांचक मैच अंततः सडन डेथ पर 4-3 से टीम सुपर स्टार ने अपने नाम किया।