फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kavyansh won the champion belt in the Panther Fight.

Kullu News: पैंथर फाइट में काव्यांश ने जीती चैंपियन बेल्ट

Mon, 28 Sep 2026 04:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
Kavyansh won the champion belt in the Panther Fight.
पैंथर फाइट सीजन-3 में काव्यांश ने जीती चैंपियन बेल्ट
विज्ञापन

एमएमए में रजत पदक,किकबॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक
दिल्ली से कुल्लू लौटे काव्यांश का स्कूल में हुआ स्वागत
13 वर्षों से मार्शल आर्ट्स का कर रहे अभ्यास,बढ़ाया हिमाचल का मान
...........................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 21 से 24 सितंबर तक आयोजित पैंथर फाइट सीजन-3 में कुल्लू के युवा खिलाड़ी काव्यांश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में काव्यांश ने एमएमए में रजत पदक और किक बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक हासिल करने के साथ चैंपियन बेल्ट अपने नाम की। काव्यांश शर्मा पिछले 13 वर्षों से एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स, एलएमएस कलैहली में मार्शल आर्ट्स का अभ्यास कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद लॉ मॉन्टेसरी स्कूल कलैहली में काव्यांश का स्वागत किया गया। महज 18 वर्ष की उम्र में काव्यांश ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। 13 वर्षों के निरंतर अभ्यास और मेहनत के दम पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। काव्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय कोच रणवीर ठाकुर, परिवार और अकादमी को दिया। उन्होंने कहा कि कोच रणवीर ठाकुर के मार्गदर्शन में उन्हें लगातार सीखने और अपने खेल में सुधार करने का अवसर मिला है। स्कूल की एमडी ललिता कंवर, चेयरमैन उदय कंवर, प्रधानाचार्य आरती शर्मा, कोच रणवीर ठाकुर, स्कूल स्टाफ और अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के सदस्यों ने उन्हें उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed