{"_id":"6aba45812951d8674b0d3cea","slug":"army-personnel-on-a-cycling-expedition-have-reached-keylong-kullu-news-c-89-1-klu1002-187904-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: साइकिल यात्रा पर निकले सेना के जवान केलांग पहुुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: साइकिल यात्रा पर निकले सेना के जवान केलांग पहुुंचे
विज्ञापन
युवाओं को दिया राष्ट्रसेवा और भारतीय सेना से जुड़ने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। भारतीय सेना की 26 पंजाब यूनिट की ओर से युवाओं में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए साइकिलिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को यह अभियान जिला मुख्यालय केलांग पहुंचा। अंबाला कैंट से शुरू हुआ यह अभियान केलांग होते हुए जालंधर तक चलेगा। अभियान के तहत सेना के जवान करीब 1200 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करेंगे।
सेना के जवान विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और स्थानीय युवाओं के साथ संवाद कर रहे हैं। टीम लीडर कैप्टन अनीश एम और डिप्टी टीम लीडर सूबेदार कुलवंत मान के नेतृत्व में जवानों ने पलचान, केलांग, पंडोह और चौंतड़ा में विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद स्थापित किया।
संवाद कार्यक्रम में जवानों ने विद्यार्थियों को भारतीय सेना की कार्यप्रणाली, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सेना में उपलब्ध विभिन्न कॅरिअर अवसरों की जानकारी दी। युवाओं को सेना में भर्ती के लिए आवश्यक पात्रता, चयन प्रक्रिया और विभिन्न प्रवेश योजनाओं के बारे में भी बताया गया। केलांग और कुल्लू में स्थानीय युवाओं के साथ भी संवाद किया। सेना के जवानों ने युवाओं को शारीरिक रूप से फिट रहने, अनुशासन अपनाने और राष्ट्रसेवा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। संवाद