{"_id":"66dc3c86e22aa9faca0abb91","slug":"sunita-sonis-rangoli-was-the-best-kullu-news-c-89-1-ssml1015-130328-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सुनीता सोनी की रंगोली रही सर्वश्रेष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सुनीता सोनी की रंगोली रही सर्वश्रेष्ठ
विज्ञापन
कुल्लू। साहित्य का मानव से अटूट संबंध है। साहित्य वह हथियार है, जिसका उपयोग कर नीरस जीवन में भी रस भरा जा सकता है। साहित्य लेखन आसान कार्य नहीं है, क्योंकि लेखक को अपनी रचना के किरदार की पीड़ा को या तो जीना पड़ता है या तो महसूस करना होता है। यह बात राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कही।
महाविद्यालय में शनिवार को साहित्यिक परिषद के तत्वावधान में रंगोली, कोलॉज, क्लेमेेकिंग, कार्टूनिंग, पेटिंग, पोस्टर मेकिंग, भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बहु उद्देश्यीय हाल में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को साहित्य का परिचय मुंशी प्रेमचंद्र और अमृता प्रीतम जैसी प्रतिष्ठित साहित्यकारों की रचनाओं के मुख्य पात्रों और उनके संघर्षों का उल्लेख कर दिया।
सेवानिवृत्त सह-प्रो. डॉ. बिंता ठाकुर और एसएलए भीमी राम बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे। साहित्यिक परिषद की अध्यक्ष डॉ. शेफाली गोरसी ने बताया कि रंगोली में सुनीता सोनी नेे प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय, कोलॉज मेकिंग में अर्नव ने प्रथम, क्लेमेकिंग में मुस्कान प्रथम, कार्टूनिंग में स्नेह डोगरा प्रथम, अंजलि ठाकुर द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
इसी प्रकार चित्रकला में मालती लामा और शिरिन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। कनव ठाकुर द्वितीय रहीं। पोस्टर मेकिंग में सुचिरत ने पहला, दीक्षा नेे दूसरा और भाषण प्रतियोगिता में हर्ष आलोक ने पहला, अमिषा एवं सुचिरत ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सुजाता शर्मा पहले और गौरी दूसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान डॉ. मही योगेश, डॉ. राकेश राणा, डॉ. अजय, डॉ. विजय, डॉ.रूपा, डॉ. रिचा आहुवालिया आदि उपस्थित रहे। संवाद