फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sundernagar bypass made one way for traffic

Kullu News: यातायात के लिए वन वे किया गया सुंदरनगर बाईपास

Wed, 07 Aug 2024 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sundernagar bypass made one way for traffic
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर बाईपास पर फोरलेन जगह-जगह धंसने से विभिन्न स्थानों पर यातायात को डायवर्ट करने के कारण अनेक स्थानों पर एक ही लेन पर वाहन दोनों तरफ चलने से हो रहे हादसों को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने अगले कुछ दिनों के लिए फोरलेन को वन वे कर दिया है। अब मंडी से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहन नौलखा बाईपास से फोरलेन पर होते हुए जाएंगे। जबकि चंडीगढ़ से मंडी-कुल्लू की ओर जाने वाले वाहन पुंघ से सुंदरनगर शहर होते हुए जाएंगे। पुलिस ने यातायात को वन वे करने को लेकर मौका पर यातायात पुलिस को भी तैनात कर दिया है, और फोरलेन पर वाहन चालकों को इस बारे सूचना देने के लिए बोर्ड लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन की इस कवायद से बाईपास पर होने वाले हादसों पर रोक लग सकेगी। गौरतलब है कि बरसात शुरु होते ही जून माह में शुरू हुआ करीब पांच किलोमीटर सुंदरनगर बाईपास की दोनों ही लेन विभिन्न स्थानों पर धंस गई है, और पहाड़ी से भूस्खलन के मामले भी आ रहे है। फोरलेन धंसने के बाद हालांकि इसका मरम्मत का कार्य चला हुआ है। लेकिन इसके कारण अनेक स्थानों पर दोनों तरफ के यातायात को एक ही लेन पर चलाया जा रहा है। इसके कारण वाहन चालक भ्रमित हो रहे है, और बाईपास पर रोजाना वाहन टकराने के मामले सामने आ रहे है। हादसों को देखते हुए पुलिस ने सुंदरनगर बाईपास को मंगलवार शाम से वन वे कर दिया है। अब कुल्लू व मंडी की तरफ से आने वाले वाहन नौलखा से बाईपास होते हुए चंडीगढ़ की ओर जाएंगे। जबकि चंडीगढ़ से मंडी व कुल्लू की ओर जाने वाले वाहनों को पुंघ से सुंदरनगर शहर होते हुए जाना होगा। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया सुंदरनगर बाईपास पर विभिन्न स्थानों पर सड़क धंसने के कारण जगह-जगह पर दोनों तरफ के यातायात को अनेक स्थानों पर एक ही लेन पर चलाने के कारण हो रहे हादसों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। बाईपास का मरम्मत कार्य खत्म होने पर यातायात को दोनों तरफ फिर से बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed