{"_id":"6679ae8b89035fafe00d63b1","slug":"sultanpur-kais-will-fight-for-the-title-in-volleyball-kullu-news-c-89-1-ssml1015-125414-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वॉलीबाल में खिताब के लिए भिड़ेंगे सुल्तानपुर-काईस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वॉलीबाल में खिताब के लिए भिड़ेंगे सुल्तानपुर-काईस
विज्ञापन
कुल्लू/बंजार/भुंतर। जिले में खंड स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में खिलाड़ी छात्राएं खूब पसीना बहा रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन के मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश के लिए मैदान में खूब मेहनत की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भल्याणी में खो-खो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में चतानी ने रायसन और खराहल ने शालंग को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
कबड्डी में सेउबाग और कोटाआगे ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। वॉलीबाल में काईस ने तारा इंटरनेशनल स्कूल रायसन को हराकर फाइनल में स्थान पाया। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला सुल्तानपुर और काईस के बीच खेला जाएगा। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नाटी में सुल्तानपुर और भाषण प्रतियोगिता में न्यूली विजेता बना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंजार में कबड्डी प्रतियोगिता में तिंदर ने ट्रिनिटी, थाटीबीड़ ने जिभी को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया। बैडमिंटन में बाहू ने कलवारी को मात दी। संवाद