Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students will be able to showcase their talent in art.

Kullu News: कला में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे विद्यार्थी

Fri, 20 Nov 2026 03:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to showcase their talent in art.
हरिपुर कॉलेज में पांच दिवसीय फाइन आर्ट्स कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विद्यार्थियों में छिपी हुई कलात्मक प्रतिभा को निखारने और उन्हें कला की नई तकनीकों से रूबरू करवाने के उद्देश्य से महाविद्यालय हरिपुर में पांच दिवसीय फाइन आर्ट्स कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) एवं हिंदी विभाग की ओर से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) हरिपुर के सहयोग से आयोजित यह कार्यशाला 23 नवंबर तक चलेगी। इसमें विद्यार्थियों को चित्रकला, रंगों के प्रयोग और कला की विभिन्न विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली, भारतीय स्टेट बैंक हरिपुर के प्रबंधक शिरीष बोध और मुख्य विशेषज्ञ डॉ. संजू पॉल की उपस्थिति में हुआ। मुख्य विशेषज्ञ डॉ. संजू पॉल ने विद्यार्थियों को चित्रकला की विभिन्न तकनीकों, रंगों के सही संयोजन और उनके रचनात्मक उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को कला का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। कार्यशाला की संयोजक डॉ. कंचन ठाकुर ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। इससे उनकी कल्पनाशक्ति, कलात्मक कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. ऋचा आहलूवालिया और प्रो. दीपा भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed