फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students reached the Thirot Project and Triloknath Temple.

Kullu News: थिरोट प्रोजेक्ट और त्रिलोकनाथ मंदिर पहुंचे विद्यार्थी

Sat, 19 Sep 2026 05:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Students reached the Thirot Project and Triloknath Temple.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय केलांग की पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने शनिवार को थिरोट जल विद्युत परियोजना और त्रिलोकनाथ मंदिर का शैक्षणिक भ्रमण किया।
विज्ञापन

थिरोट परियोजना में विद्यार्थियों ने जल से विद्युत उत्पादन की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझा। इसके बाद विद्यार्थियों ने त्रिलोकनाथ मंदिर का भ्रमण कर इसके ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत को नजदीक से जाना। भ्रमण के शुभारंभ पर प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह ने केलांग से विद्यार्थियों और शिक्षकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

भ्रमण में प्राथमिक शिक्षक रोशन लाल, प्रिंस, संदीप कुमार शर्मा, सुजाता यादव और मोहम्मद जफर विद्यार्थियों के साथ रहे। प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ विज्ञान, पर्यावरण, इतिहास, संस्कृति और स्थानीय विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed