फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students learned techniques for disaster rescue.

Kullu News: विद्यार्थियों ने आपदा में बचाव के लिए सीखी तकनीक

Tue, 25 Aug 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Students learned techniques for disaster rescue.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागन में आपदा के बीच सहपाठी को सुर​क्षित निकालने में जुटा विद्य
कुल्लू। जिले में वर्ष 2023 से प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे क्षेत्रों में लगघाटी का बागन गांव भी शामिल है। गांव में बीते वर्ष सितंबर में आपदा से भारी नुकसान हुआ था। इसी को देखते हुए विद्यार्थियों को आपात स्थिति में सुरक्षित रहने और दूसरों की मदद करने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागन में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान विद्यार्थियों को आपात स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य बनाए रखने और सही तकनीकों का इस्तेमाल कर जान-माल की सुरक्षा करने का अभ्यास करवाया गया। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ दूसरों की मदद करने के तरीके भी सीखे।
विज्ञापन

एनडीआरएफ निरीक्षक राजीव ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान विद्यार्थियों को सीपीआर, भूकंप के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपाय, बाढ़ से बचाव, गैस सिलिंडर में आग लगने की स्थिति में बचाव तकनीक और अन्य आपदा प्रबंधन उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक प्यारे लाल भंडारी के साथ बचाव दल के सदस्य महीपाल, विपिन और खालिद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed