{"_id":"6714f00df9c4febfdf003ad6","slug":"students-learned-about-nabard-schemes-kullu-news-c-89-1-ssml1015-133257-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विद्यार्थियों ने जानी नाबार्ड की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विद्यार्थियों ने जानी नाबार्ड की योजनाएं
विज्ञापन
जिला मुख्यालय कुल्लू के मालरोड पर स्थापित नाबार्ड के स्टॉलों पर जानकारी लेने के बाद हरिपुर कॉले
कुल्लू। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर के बीकॉम और एमकॉम के विद्यार्थियों ने वित्तीय योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग को जाना। विद्यार्थियों को बाहरी राज्यों की नाबार्ड से वित्त पोषित योजनाओं और उनकी कार्यप्रणाली समझाई। रविवार को विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय कुल्लू में शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में छह राज्यों की नाबार्ड की योजनाओं और इससे वित्त पोषित उत्पादों की प्रदर्शनियां सजाई गई हैं। मालरोड पर प्रदेश के नौ जिलों अलावा पांच पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर तथा राजस्थान के छह स्टॉल शामिल हैं। इनमें कारीगरों, किसान संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण हथकरघा और हस्तशिल्प के उत्पादों को सजाया गया है। देश के कुशल कारीगरों और हस्तशिल्पियों की कारीगरी से विद्यार्थी रूबरू हुए।
इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक और राष्ट्रीय भुगतान निगम ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की डिजिटल लेनदेन की प्रक्रिया को भी समझा। वाणिज्य विभाग के प्रो. दिनेश कुमार और प्रो. मोनिका ने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार का अनुभव न केवल व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि उन्हें अध्ययन को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से जोड़ने में भी मदद करता है। संवाद