फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students gave the message of environmental protection

Kullu News: विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thu, 13 Jun 2024 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
Students gave the message of environmental protection
न्यूली (कुल्लू)। राजकीय उच्च विद्यालय सिंहण में सात दिवसीय शिविर का समापन वीरवार को हुआ। इस समर शिविर में विद्यार्थियों ने अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और स्वच्छता विषयों पर जानकारी ली। लोगों को जागरूक करने का जिम्मा भी उठाया। शिविर के अंतिम दिन वीरवार को विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर से निकलकर आसपास के गांवों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रैली और नारों के माध्यम से लोगों को इस बरसात पौधरोपण करने के अलावा ई-कचरे को कम करने, एकल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा घरों एवं आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यवाहक मुख्याध्यापिका प्रभा ठाकुर ने कहा कि साप्ताहिक समर शिविर में विद्यार्थियों को सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा भाषण, चित्रकला और निबंध लेखन आदि गतिविधियां भी करवाई गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed