फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students can also take admission in Master of Tourism

मास्टर ऑफ टूरिज्म में भी प्रवेश ले सकते हैं विद्यार्थी

Tue, 12 Jul 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Students can also take admission in Master of Tourism
कुल्लू महाविद्यालय । - फोटो : Kullu
राजीव नैय्यर
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के बाद कुल्लू महाविद्यालय से विद्यार्थी अब मास्टर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन (एमटीए) में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) कर सकेंगे। महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से स्नातकोत्तर में एमटीए की कक्षाएं शुरू होंगी।
अब विद्यार्थियों को मास्टर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला या धर्मशाला नहीं जाना पड़ेगा। महाविद्यालय में ही एमटीए की कक्षाएं शुरू होने से कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, चंबा के पांगी आदि के विद्यार्थियों को इसकी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि स्नातकोत्तर के लिए प्रवेश आरंभ होते ही विद्यार्थी एमटीए विषय के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी इसी शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में एमए हिंदी विषय में भी अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। गौरतलब है कि महाविद्यालय कुल्लू में इससे पूर्व मास्टर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन और एमए हिंदी की कक्षाएं न लगने के कारण विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय शिमला और धर्मशाला जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को इन दोनों विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के लिए मजबूरन घर से दूर रहना पड़ रहा था, जिसके कारण घर से दूरी के अलावा पढ़ाई पर अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा था। अब जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ही मास्टर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन और एमए हिंदी की कक्षाएं शुरू होने का विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। बता दें कि महाविद्यालय कुल्लू में इन दोनों विषयों को शुरू करने की मांग पिछले लंबे समय से छात्र संगठन उठा रहे थे। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने कहा कि महाविद्यालय कुल्लू में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से एमटीए और एमए हिंदी की कक्षाएं लगेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed