फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Students bought their favorite books at the exhibition.

Kullu News: प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने खरीदीं पसंदीदा किताबें

Thu, 10 Sep 2026 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 04:30 AM IST
विज्ञापन
Students bought their favorite books at the exhibition.
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय पनारसा के इतिहास एवं वाणिज्य विभाग के 29 विद्यार्थियों ने कुल्लू में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में भाग लिया। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) की ओर से आयोजित यह प्रदर्शनी पांच से 11 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर प्रकाशित पुस्तकों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार इतिहास, साहित्य, राजनीति और वाणिज्य से संबंधित पुस्तकें भी खरीदीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न लेखकों की पुस्तकों और समकालीन विषयों पर उपलब्ध साहित्य की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

पनारसा कॉलेज के प्रोफेसर किशन लाल ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकों से जोड़ना, पठन संस्कृति को बढ़ावा देना और पाठ्यक्रम से इतर ज्ञान के स्रोतों से परिचित करवाना था। विद्यार्थियों ने पुस्तक प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक और अध्ययन अनुभव को समृद्ध करने वाला अवसर बताया। भाषा विभाग की यह पहल विद्यार्थियों में स्वतंत्र अध्ययन, बौद्धिक विकास और साहित्यिक अभिरुचि बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed