{"_id":"577730342969b1c2b23650b84535d62b","slug":"student-hindi-news-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसा प्रणाली के खिलाफ बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूसा प्रणाली के खिलाफ बोला हल्ला
Updated Tue, 23 Feb 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएफआई कुल्लू इकाई ने रूसा के तहत छात्रों को पीओ (पंजाब विवि) और डीओ (दिल्ली विवि) में प्रवेश नहीं मिलने पर कुल्लू कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया। इकाई ने प्रदर्शन कर रूसा का जमकर विरोध किया। वहीं सरकार और विश्वविद्यालय को प्रधानाचार्य के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
एसएफआई इकाई अध्यक्ष रजत ने बताया कि एसएफआई ने रूसा प्रणाली का विरोध उस समय भी किया था जब ये प्रदेश के कॉलेजों में लागू की थी। उस दौरान प्रशासन ने कहा था कि यह बहुत अच्छी प्रणाली है और इसमें पसंद अनुसार विषय मिलेंगे। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। छात्रों को कोई विषय भी पसंद पर नहीं मिल रहे हैं। इकाई का कहना है कि रूसा के अंतर्गत 90 छात्रों को एक अध्यापक पढ़ा रहा है और कुछ विषयों में 200 छात्रों को एक ही अध्यापक को पढ़ाना पड़ रहा है। वहीं इस प्रणाली के तहत परीक्षा परिणाम भी समय पर नहीं आ रहे हैं। जिससे छात्रों की आगामी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
एसएफआई का कहना है कि जो छात्र विवि में प्रवेश लेना चाहते हैं उनकी डिग्री डीओ और पीओ में मान्य नहीं होगी। एसएफआई ने मुख्यमंत्री और वीसी से जवाब मांगा है कि जो 25 हजार छात्र इस समय छठे सेमेस्टर में पढ़े रहे हैं वे कहां जाएंगे? एसएफआई का कहना है कि यह प्रशासन की नाकामी है और सजा छात्रों को दी जा रही है। एसएफआई ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों को गंभीरता से जल्द नहीं लिया गया तो प्रदेश में आंदोलन करने से कोई गुरेज नहीं किया जाएगा। इस मौके पर इकाई सचिव सुनील, विशाल, रिंपल, पूजा, गोल्डी, दिनेश, विक्रांत के अलावा इकाई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन