फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   student awarded

भेखली स्कूल के होनहारों को मिला इनाम

Tue, 09 Feb 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 09 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
student awarded

सीनियर सेकेंडरी स्कूल भेखली में मंगलवार को सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और विद्यार्थियों को गुणात्मक एवं तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि भेखली स्कूल के भवन निर्माण के लिए 77 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस भवन का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कर्ण सिंह ने दुर्गानगर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये, नलहाच के लिए तीन लाख, बाशिंग सड़क के लिए ढाई लाख, जबकि बस्तोरी के सामुदायिक भवन के लिए दो लाख की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल के मंच की आधारशिला रखी तथा इसके लिए तीन लाख का प्रावधान करने का एलान किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के लिए भी उन्होंने पांच हजार की धनराशि दी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य वीरी सिंह ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह में बोर्ड परीक्षा की मेरिट में स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों रविंद्र कुमार, योगिंद्रा देवी, अंजना और लक्ष्मण को विशेष रूप से पुरस्कृत किया। मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश, सुल्तानपुर स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, बीडीसी सदस्य श्याम लाल, कोठीसारी के प्रधान परमानंद, एसएमसी अध्यक्ष रामलाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed