फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stretcher bike became a showpiece for seven months

स्ट्रेचर बाइक खरीद पर फूंक दिए दो लाख

Sat, 09 Jul 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Stretcher bike became a showpiece for seven months
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में धूल फाक रही है स्ट्रैचर बाइक। -संवाद - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में लोगों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से भेजी गई एक स्ट्रेचर बाइक सात माह से शोपीस बनी हुई है। बाइक पर दो लाख रुपये फूंकने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने सेवा शुरू नहीं की है, जो क्षेत्रीय अस्पताल में धूल फांक रही है। इससे मरीजों को स्ट्रेचर बाइक का लाभ नहीं मिल रहा है। यह बाइक उन जगहों से मरीजों को अस्पताल लाने के लिए दी गई थी, जहां एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने बाइक के लिए चालक न होने का हवाला दिया है। बता दें कि सात महीने पहले सरकार ने प्रदेश के चुनिंदा अस्पतालों को स्ट्रेचर बाइक मुहैया करवाई थी। बाइक के साथ स्ट्रेचर की सुविधा है, जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को घर से सड़क तक लाने में किसी तरह की परेशान न हो। अगर जिला मुख्यालय की बता करें तो तंग गलियां होने के कारण कई मार्गों में एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में स्ट्रेचर बाइक मरीजों के लिए मददगार साबित होनी थी। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि चालक न होने से स्ट्रेचर बाइक चलाने में दिक्कत आ रही है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्रों में मददगार साबित होनी थी बाइक
जिले के दुर्गम क्षेत्रों में स्ट्रेचर बाइक मरीजों के लिए मददगार साबित होनी थी। इन क्षेत्रों में सड़क का अभाव है। ऐसे में गांव तक एंबुलेंस का पहुंच पाना संभव नहीं होता है, जबकि स्ट्रेचर बाइक आसानी से पहुंच सकती है। इस बाइक पर मरीज को गांव से बैठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया जा सकता है। सड़क न होने से ग्रामीण मरीजों को पीठ या चारपाई पर उठाकर सड़क तक पहुंचाते हैं। इससे भारी परेशानियां का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed