फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Street vendors started appearing again on the city streets.

Kullu News: शहर की सड़कों पर फिर सजने लगीं रेहड़ी-फड़ी

Sun, 14 Dec 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 14 Dec 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Street vendors started appearing again on the city streets.
प्रशासन और नगर परिषद की टीम ने कार्रवाई कर हटा दिए थे रेहड़ी-फड़ी धारक
विज्ञापन

ढालपुर चौक के साथ अस्पताल गेट के सामने बनी फिर वही स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नगर परिषद क्षेत्र में फिर से बेतरतीब ढंग से लगने वाली रेहड़ी-फड़ी की संख्या में इजाफा होने लगा है। हालांकि पहले नगर परिषद कुल्लू और प्रशासन ने अनधिकृत तौर पर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों को हटाया था।
तहसीलदार कुल्लू की अध्यक्षता में नगर परिषद की टीम ने शहर से 250 से अधिक रेहड़ी-फड़ी और खोखा लगाने वालों को हटा दिया था।
अब धीरे-धीरे फिर से रेहड़ी-फड़ी लगनी शुरू हो गई हैं। शहर के मुख्य ढालपुर चौक में ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम के ठीक सामने जहां बसें रुकती हैं, यहां तीन रेहड़ी लगाई गई हैं। दूसरी तरफ भी अनधिकृत तौर पर रेहड़ी लगाई गई हैं। शहर के उन स्थानों पर भी रेहड़ी-फड़ी लगनी शुरू हो गई है जहां से उन्हें अतिक्रमणकारी बताकर हटा दिया गया था।
विज्ञापन

प्रशासन और नगर परिषद इस मामले को लेकर खामोश हैं। अस्पताल गेट के सामने भी वही स्थिति बन गई है। लोगों की मानें तो प्रशासन कभी कार्रवाई करता है तो कभी उन्हें खुली छूट दे देता है। इससे प्रशासन और नगर परिषद की इस तरह की कार्रवाई पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है। इन दिनों पूरी तरह से अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी का कहना है कि यदि ऐसा है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed