फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   street light

कनेक्शन नहीं देना था तो क्यों लगाई स्ट्रीट लाइटें

Thu, 21 Jan 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूली (कुल्लू)।
अमर उजाला ब्यूरो न्यूली (कुल्लू)। Updated Thu, 21 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 सैंज के लोगों ने एनएचपीसी प्रबंधन से सवाल किया है कि यदि स्ट्रीट लाइटों को बिजली कनेक्शन से जोड़ना नहीं था तो लगाया ही क्यों । सैंज बाजार, टैक्सी स्टैंड, स्वास्थ्य केंद्र तक एनएचपीसी की ओर से स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं। जबसे ये लाइटें स्थापित की गई हैं तब से लेकर इनसे दुधिया रोशनी नहीं आई है। ऐसे में अब सैंज के लोगों में

एनएचपीसी प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा लगातार फूटता जा रहा है। सैंज निवासी किशोरी ठाकुर, केहर सिंह, राम सिंह, चुनी लाल और हीरा लाल का कहना है कि सैंज में स्ट्रीट लाइटें चार साल पूर्व लगाई गई हैं। इन्हें अभी तक बिजली कनेक्शन से नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात के अंधेरे में सैंज बाजार में चलने फिरने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि एनएचपीसी कालोनी में ही स्ट्रीट लाइटें जल रहीं है। उन्होंने एनएचपीसी से कहा है कि यदि स्ट्रीट लाइटों को बिजली कनेक्शन नहीं देना है तो स्थापित की गई लाइटों को उखाड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 लोगों ने एनएचपीसी को चेतावनी दी है कि यदि जल्द लाइटों को बिजली कनेक्शन से नहीं जोड़ा गया तो घेराव की रूपरेखा तैयार की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed