{"_id":"6769a1ba63caa7c9a801a8ec","slug":"stop-the-oppression-of-farmers-marching-to-delhi-kullu-news-c-89-1-klu1001-137537-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दिल्ली कूच करने वाले किसानों का दमन बंद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दिल्ली कूच करने वाले किसानों का दमन बंद करें
Mon, 23 Dec 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
किसान मोर्चा ने सहायक आयुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से जुड़ीं विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष उठाकर इनका समाधान करने का आग्रह किया है।
सोमवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में संयुक्त किसान मोर्चा ने सहायक आयुक्त के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा। हिमाचल किसान सभा के जिला सचिव गोविंद भंडारी ने कहा कि किसान लंबे समय से मांगें सरकार के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। हिमाचल किसान सभा ने मांग की है कि किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए सरकार किसान संगठनों के साथ बातचीत करे। किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल की जान बचाएं। साथ ही दिल्ली कूच करने वाले किसानों का दमन बंद करें। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सभी किसानों को लुक्सर जेल से रिहा करें। राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति को वापस लें। सभी किसान संगठनों के साथ तत्काल चर्चा करें और 9 दिसंबर, 2021 के पत्र में सहमति के अनुसार सभी लंबित मुद्दों का समाधान करें। इस दौरान किसान नेता होतम सौंखला आदि मौजूद रहे।
--