फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stop the construction of Bijli Mahadev Ropeway

Kullu News: बिजली महादेव रोपवे के निर्माण का काम बंद करें

Sat, 27 Sep 2025 06:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 27 Sep 2025 06:42 PM IST
सार

कुल्लू के बिजली महादेव में प्रस्तावित रोपवे निर्माण के खिलाफ संघर्ष समिति ने एडीसी को ज्ञापन सौंपा। स्थानीय जनता और धार्मिक नेताओं का विरोध जारी है। एनजीटी ने भी मामले का संज्ञान लेकर सरकार से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Stop the construction of Bijli Mahadev Ropeway

विस्तार

संघर्ष समिति ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन, कहा- जनता भी कर रही है विरोध
विज्ञापन

मामले में एनजीटी ने भी लिया संज्ञान, जन भावनाओं को समझे सरकार : सुरेश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ खराहल घाटी की चोटी पर स्थित धार्मिक स्थल बिजली महादेव के लिए रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय नौ पंचायतों के साथ जिले की हर क्षेत्र की जनता इसका विरोध कर रही है।
ऐसे में रोपवे विरोध संघर्ष समिति ने दोबारा अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू (एडीसी) से मुलाकात की। समिति के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से समिति ने रोपवे निर्माण कार्य बंद करने की मांग प्रमुखता से उठाई है।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बिजली महादेव रोपवे के निर्माण का विरोध न केवल जनता, बल्कि देवी-देवता भी अपने देववाणी में कर चुके हैं। बावजूद इसके इसका निर्माण करवाना कहां तक तर्कसंगत है। अब एनजीटी ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। मामला रोपवे निर्माण के लिए हरे पेड़ों के कटान का है। इस पर एनजीटी ने प्रदेश सरकार, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड, केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड, वन विभाग, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उपायुक्त से मामले पर जवाब मांगा है। एचपीएमसी के पूर्व उपाध्यक्ष रामसिंह ने कहा कि जब एनजीटी ने इस मामले में संज्ञान लिया है तो सबसे पहले निर्माणाधीन रोपवे के कार्य को बंद किया जाना चाहिए। स्थानीय जनता भी रोपवे के विरोध में है। देवी-देवताओं ने भी धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल बनाने से इंकार किया है। उधर, बिजली महादेव रोपवे विरोध संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश नेगी ने बताया कि रोपवे के विरोध में पहले भी कई धरने-प्रदर्शन किए गए हैं। सरकार जनता की भावनाओं को समझे और रोपवे के निर्माण कार्य को रद्द करे। अगर जनता के पक्ष में फैसला नहीं लिया जाता, जिला कुल्लू की दिल्ली में जंतर-मंतर में जाकर प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed