फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Stay away from drugs; give the right direction to your talent: Dr. Rana

नशे से रहें दूर, हुनर को दें सही दिशा : डॉ. राणा

Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Stay away from drugs; give the right direction to your talent: Dr. Rana
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में नए शैक्षणिक सत्र के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए  इंडक्शन कार्य
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में नए शैक्षणिक सत्र के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए वीरवार को इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के करीब 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने किया। समन्वयक प्रो. सोम नेगी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों का परिचय कराया गया।
विज्ञापन

एनसीसी, एनएसएस, रोवर-रेंजर, खेलकूद और समयसारिणी से संबंधित प्रभारियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों और अवसरों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे स्वयं को केवल विद्यार्थी न समझें, बल्कि महाविद्यालय की धरोहर मानें। उन्होंने युवाओं से मोबाइल का सकारात्मक उपयोग करने, बाहरी चकाचौंध से बचने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और हुनर को सही दिशा देने की अपील की।
विज्ञापन

साथ ही विद्यार्थियों को महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेम राज और डॉ. ठाकुर सेन ने किया, जबकि प्रो. राजेश कुमार ने सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बीबीए, बीसीए और बी-वॉक सहित विभिन्न विभागों के प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed