फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   State's first 235-foot-high bungee jumping tower built in Manali.

Kullu News: मनाली के बना प्रदेश का पहला 235 फीट ऊंचा टावर बंजी जंपिंग

Thu, 30 Jul 2026 06:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:24 AM IST
विज्ञापन
State's first 235-foot-high bungee jumping tower built in Manali.
मनाली में समस्या को लेकर मंत्री से मिलते ओल्ड मनाली के प्रधान खेम याज ठाकुर व अन्य ग्रामीण।-संव
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के धमसू क्षेत्र में प्रदेश का पहला 235 फीट ऊंचा टावर बंजी जंपिंग तैयार हो गया है। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को इसका विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस परियोजना के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश के साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशिक्षित विशेषज्ञों की निगरानी में सभी गतिविधियां संचालित होंगी, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित और रोमांचक अनुभव मिल सके।
विज्ञापन

संचालक अंशुल ने बताया कि बंजी जंपिंग के अलावा यहां स्काई डिनर, स्काई वॉक और किड्स बंजी जंपिंग जैसी आकर्षक गतिविधियां भी शुरू की जाएंगी। इससे यह स्थान केवल रोमांच प्रेमियों के लिए ही नहीं बल्कि परिवारों और बच्चों के लिए भी नया पर्यटन केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला राज्य है। धमसू में स्थापित यह बंजी जंपिंग टावर राज्य में साहसिक पर्यटन को नई पहचान देगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

इससे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार भी मिलेगा। जिस तरह बंजी जंपिंग के लिए ऋषिकेश की अलग पहचान है, उसी प्रकार भविष्य में मनाली भी इस गतिविधि के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में जाना जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed