फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ssb jawan missed

गुवाहाटी से दिल्ली आ रहा जवान लापता

Thu, 01 Oct 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 01 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
ssb jawan missed

उपमंडल बंजार के घियागी का सशस्त्र सीमा बल में तैनात एक जवान पिछले पंद्रह

विज्ञापन
दिन से लापता चल रहा है। सशस्त्र सीमा बल की 38वीं बटालियन त्वांग अरुणाचल प्रदेश से जवान केसर सिंह गांव घियागी, डाकघर जिभी, ग्राम पंचायत थाड़ागाड़ घियागी जिला कुल्लू का तबादला शिमला कुमारसैन के लिए हुआ था।

तबादले के बाद जब वह 16 सितंबर को ज्वाइनिंग के लिए शिमला आ रहा था तो गाजियाबाद के समीप वह ट्रेन से उतरा। ट्रेन से उतरने के बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पिछले पंद्रह दिन से केसर सिंह के घरवालों का उसके साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया है। इसके बाद केसर सिंह के घरवालों ने बंजार पुलिस स्टेशन में केसर सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है। इसके अलावा कुमारसैन शिमला में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

केसर सिंह के पुत्र हंसराज ने कहा कि अरुणाचल से लौटते समय उनके पिता कहीं रास्ते में ही लापता हो गए हैं। इस मामले को लेकर डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि मामले की शिकायत आई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द लापता जवान को तलाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed